Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-28 at 19.05.00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

अन्यत्र ड्यूटी कर रहें मेडिकल कर्मियों को मूल स्थान पर तैनात करने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल के अन्यत्र ड्यूटी करने वाले डॉक्टर व मेडिकल कर्मियों को तुरंत उनके मूल स्थान पर तैनात करने की मांग करते हुए लोक समता समिति के महासचिव तुलसीराम चोरड़िया ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजा है। चोरड़िया ने पत्र में मांग कि है कि उपजिला अस्पताल में तैनात दंतरोग विशेषज्ञ प्रियंका गोस्वामी, चर्मरोग विशेषज्ञ कौशल्या स्वामी, ईएनटी डॉ विवेक मालमानी, लेब टेक्नीशियन गौरव सहित जो भी स्वास्थ्य कर्मी अन्यत्र ड्यूटी कर रहें है उन्हें तुरंत अस्पताल में ड्यूटी दी जावें। चोरड़िया ने कहा कि यहां की सेवाएं बिगड़ी सेवाओं में सुधार किया जाए जिससे क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को उचित मेडिकल सेवाएं मिल सकें। इसी के साथ चोरड़िया ने यहां रेडियोलॉजिस्ट व दिन में हो रही चोरियों को रोकने के लिए यहां दिन में भी गार्ड की ड्यूटी लगाए जाने की मांग भी की है।
एबीवीपी की श्रीडूंगरगढ़ इकाई ने सौंपा ज्ञापन, ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रीडूंगरगढ़ इकाई द्वारा झालावाड़ जिले के मनोहरवाड़ा क्षेत्र के पीपलोदी स्कूल की छत गिरने से हुए हादसे की जांच हेतु मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने उच्च स्तरीय समिति का गठन कर निष्पक्ष जांच करवाने व दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। छात्रों ने रिड़ी के सरकारी स्कूल की स्थिति व समंदसर में घटिया सामग्री से हो रहें निर्माण मामले की जांच करवाने की बात कही। इस दौरान नगर मंत्री बसंती लांबा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रणजीत बावरी, पूर्व भाग संयोजक प्रवीण गुसाईं, मोमासर नगर मंत्री रामकरण नायक, कोमल जैन, मैक्स सुथार, हरिओम सैन उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ इकाई के छात्र नेताओं ने दिया ज्ञापन।

छात्र संगठन की मोमासर इकाई ने सौंपा ज्ञापन, रखी जांच की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मोमसर इकाई द्वारा झालावाड़ जिले के मनोहरवाड़ा क्षेत्र के पीपलोदी स्कूल की छत गिरने से हुए हादसे की जांच हेतु मुख्यमंत्री के नाम महाविद्यालय प्राचार्य के मार्फ़त ज्ञापन भेजा। निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई के साथ प्रदेश के समस्त विद्यालय भवनों की सुरक्षा जांच करवाए जाने की मांग की। इस दौरान नगर मंत्री रामकरण नायक, विभाग छात्रा प्रमुख कृष्णा प्रजापत, कार्यकता श्रवण कुमार, विनोद सोनी, सुशील, दानाराम, माया शर्मा, श्रृंखला शर्मा, पूनम खटीक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर इकाई के छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन।