Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-07-28 at 19.21.09
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2025। प्रदेश भर में गिर रही सरकारी इमारतों की घटनाओं से आम नागरिक हैरान है। इसका एक बड़ा कारण उनका घटिया निर्माण भी है। निर्माण के समय बरती गई अनियमितता के कारण अनेक सरकारी निर्माण मात्र पांच वर्ष में ही जर्जर अवस्था में आ जाते है और सरकारी नियमानुसार मात्र पांच वर्ष होने पर इन्हें जर्जर नहीं मानकर नवनिर्माण में ही गिना जाता है। ऐसे में क्षेत्र के गांव समंदसर में राउमावि के स्कूल भवन में हो रहें घटिया निर्माण को गांव के जागरूक युवाओं ने रूकवाया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने शुक्रवार को प्रमुखता से इनकी आवाज उठाई और सीएमओ तक आवाज पहुंचाई। विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी भ्रष्टाचार पर नाराजगी जताते हुए जांच के निर्देश दिए। ग्रामीणों के दबाव के चलते सोमवार को समसा के एईएन राजाराम सोनी व जेईएन मदन गोपाल गोयल कार्यस्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता जांच की जिसमें भारी अनियमितता पाई गई। विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदार को दोषी मानते हुए छत सहित पूरे ढांचे को दुबारा बनाने की रिपोर्ट विभाग को सौंपते हुए पूरा कार्य दुबारा करवाए जाने का आदेश दिया। सोनी ने बताया कि संबंधित फर्म को पत्र देकर 9 के 9 कॉलम तुडवा कर वापस बनाने और नहीं बनाने की सूरत में भुगतान नहीं किए जाने की बात कही गई है। इस दौरान स्कूल प्राचार्या पुष्पा कोली ने ग्रामीणों व स्कूल प्रशासन द्वारा समय समय पर इस कार्य में हो रही अनियमितता की शिकायत के बारे में विभाग को अवगत करवाए जाने की जानकारी दी। यहां गांव के मौजिज लोग व बच्चों के अभिभावक भी मौके पर साथ रहे। ग्रामीण भाजपा नेता मांगीलाल गोदारा, भारूराम तर्ड़,  मामराज गोदारा, नौरतराम शर्मा, श्योपत गोदारा, हंसराज आंवला, रेवन्तराम भादू सहित अनेक जागरूक युवा मौजूद रहें।