Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रेल 2023। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में चल रही महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में गुरुवार को आंतरिक उड़न दस्ते ने नकल करते हुए एक छात्रा को पकड़ा है। परीक्षा नियंत्रक अधिकारी विनोद सुथार ने बताया कि सुबह की परीक्षा पारी में कला वर्ग द्वितीय वर्ष ग्रह विज्ञान के प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। इस परीक्षा में एक छात्रा अनुचित संसाधनों के माध्यम से नकल कर रही है। छात्रा के पास प्रश्न पत्र से समन्धित कुंजी बरामद की गई। जिसे परीक्षा के दौरान अनुचित सामग्री प्रयोग अधिनियम व विश्वविद्यालय नकल प्रकरण के तहत कार्यवाही की गई है। प्राचार्य डॉ.शशि शेखर रंगा ने बताया कि विद्यार्थी किसी भी प्रकार के अनुचित संसाधन परीक्षा में नहीं लेकर आये। उचित कार्यवाही होने पर छात्रा को परीक्षाओं से निष्कासित भी किया जा सकता है।