Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रेल 2023। आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित ग्रामीण अंचलों में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंति का उत्साह नजर आ रहा है। पूर्व संध्या पर भी अनेक आयोजन किए जा रहें है। सेवा भारती समिति मोमासर के बाल केंद्र में बाबा की जन्म जयंति समारोह पूर्वक मनाया गया। खंड अध्यक्ष ओम बाफना व पंडित शशि देव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। प्रकल्प शिक्षक ओमप्रकाश मेघवाल ने अतिथियों का परिचय करवाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सोमनाथ में बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शिक्षक अशोक ने विद्यार्थियों द्वारा कल्याण मंत्र से कार्यक्रम समापन किया गया। इस दौरान पंकज, रूपचंद, बीरबल, प्रकल्प शिक्षिका विधा भी उपस्थित रहे।

ठुकरियासर में होगा कल आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी की अध्यक्षता में बाबा साहेब की जन्म जयंति पर कल ग्राम पंचायत भवन में समारोह का आयोजन किया जाएगा। हनुमानसिंह गोदारा ने बताया कि बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा और बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में भाग लेंगे।