Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2022। सरकार पर धोखा देने का आरोप लगा कर आज सभी ग्राम विकास अधिकारी हड़ताल पर बैठ गए है। गांवो का प्रशासन ठप्प हो गया है और राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने सभी ग्राम विकास अधिकारियों को किसी भी तरह का कार्य नहीं करने के निर्देश दिए है। संगठन के अध्यक्ष सुदर्शन महिया व जिला प्रतिनिधि मनोज सिसोदिया ने बताया कि ब्लॉक के सभी ग्राम विकास अधिकारी एकजुट होकर पेन डाउन करेंगे। सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने किए गए लिखित समझौते को लागु नहीं कर ग्राम विकास अधिकारियों के हितों को अनदेखा कर संघ से धोखा किया है। संघ सदस्य आक्रोश है और संघर्ष की राह पर चलने को मजबूर है। अध्यक्ष महिया ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे आज से हड़ताल समाप्त होने तक कोई कार्य लेकर नहीं आवें क्योंकि संघ द्वारा सभी कार्यों का बहिष्कार किया गया है। आज सभी ग्राम विकास अधिकारी पंचायत समिति में कलम को कलश में रख कर कलश का मुंह बांध कर शपथ लेंगे तथा आगामी निर्देशों तक कलम को हाथ नहीं लगाएंगे।