Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2022। मंगलवार रात कस्बे में चोरों ने आंतक मचाया व आड़सर बास में नागरिक दहशत में है। यहां चोरों ने चार घरों में ताले तोड़े है और नागरिकों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करते हुए लाखों का माल पर कर लिया है। आडसर बास में शिवधोरा के पास स्थित सहीराम पुत्र लिछमणनाथ सिद्ध, पवन पुत्र रूपाराम प्रजापत, नेमचंद नैण व मांगीलाल जाट के घर ये चोर घुसे। सहीराम सिद्ध व पवन प्रजापत ने पुलिस को सूचना देकर सामान बरामद करवाने की गुहार लगाई है। यहां नेमचंद नैण की छत से चोरों ने रसोई की चिमनी का चोका उतारा पर अंदर घुसने का प्रयास किया। परंतु स्थान नहीं मिलने के कारण वे अगले घर में चले गए। मांगीलाल जाट के घर छत से उन्होंने ऊपर का जाल उतार लिया और घर में घुस गए। आंगन में सो रहें परिवार के कारण एक ही साल में घुसे और कपड़े व सामान बिखेर दिया। यहां कपड़ों में रखे हुए चार पांच हजार रूपए ही चोरों के हाथ आए।

सहीराम के लाखों का नुकसान, खिड़की तोड़ घुसे, अंदर से बंद कर चोरी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहीराम सिद्ध के घर चोरों ने लाखों का माल पार किया है। खिड़की तोड़ कर अंदर घुसे चोरों ने अंदर से गेट बंद कर दिया। सहीराम ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ खेत पर थे और घर में दो बेटियां व बेटा छत पर सो रहे थे। चोरों ने घर की उत्तरी दिशा की खिड़की तोड़ी व अंदर से घर बंद कर अलमारी संदुकों के सभी ताले तोड़ दिए। चोरों ने सारा सामान बिखरते हुए यहां डेढ़ लाख से अधिक नगदी, सोने की गलसरी, टड्डा, मंगल सुत्र, चुड़ियां, झूमर, बाली, लूंग, चांदी की चैन, ब्रासलेट, पायलें चोरी कर ली। चोरों ने करीब 70 ग्राम सोना व 100 ग्राम चांदी चुराई है। सुबह पुत्र अशोक नींद से जागा तो नीचे का गेट बंद पाया। सहिराम ने पुलिस से सामान व नगदी बरामद करवाने व चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

खिड़की तोड़ कर घुसे, निकाले गहने रूपए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पवन प्रजापत के घर में चोर पीछे की ओर स्थित खिड़की को तोड़ कर घुसे। घर में चार बच्चों सहित पति पत्नी बाहर की ओर बने कमरे में सो रहें थे। चोरों ने अंदर घुसकर आंगन का गेट बंद कर दिया। चोरों ने यहां अलमारी तोड़ कर 5 हजार रूपए व सोने चांदी के गहने ले गए। पवन ने बताया कि चोरी 1 से 3 बजे के बीच हुई है। वह सुबह पौने छ बजे उठा तो देखा की घर अंदर से बंद था व पीछे की खिड़की तोड़ी हुई थी।
रात भर नहीं सो सके नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस वारदात के बाद आडसर बास के निवासी बीती रात सुकून से सो नहीं सकें। नागरिक छतों पर सोने नहीं गए व बार बार अपने घरों की पहरेदारी कर रहें थे। नागरिक तुलछाराम में बताया कि चार घर में चोर घुसने से मोहल्ले वासियों की नींद उड़ गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छत की ओर लगे कांच को हटा कर घुसे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोर घर की खिड़की तोड़ कर घुसे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पवन प्रजापत के घर तोड़ी अलमारी, सन्दूकों से भी बिखेर दिया सामान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोरों ने सहीराम सिद्ध के घर पहुंचाया लाखों का नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोने चांदी के साथ डेढ़ लाख नगदी चुराई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़े बड़े ताले तोड़े चोरों ने।