Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में काेराेना के बढते संक्रमण काे देखते हुए मंगलवार काे व्यापार मंडल द्वारा स्वेच्छिक पूर्ण बंद रखा गया है। लेकिन व्यापार मंडल से जाे व्यापारी नहीं जुड़े हुए है वाे व्यापारी बाजार में आ गए। ऐसे में बाजार के राउंड पर निकले प्रशासन ने इन व्यापारियाें पर सख्ती दिखाई। कस्बे के बाजार में एस.डी.एम., तहसीलदार, सीआई, पालिका ईओ सहित प्रशासन एवं पुलिस की गाड़ियां एक साथ पहुंची और पूरे बाजार का राउंड लिया। इस दाैरान बाजार में लाेगाें काे घराें में ही रहने का संदेश दिया गया एवं बड़ी संख्या में बाजार में आने वाले वाहनाें की हवा निकाली गई। इस दाैरान निजी चिकित्सालयाें के बाहर भारी भीड़ नजर आई जिसे सोशल डिस्टेसिंग के लिए पाबंद किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी अस्पताल के आगे भीड़ नजर आने पर प्रशासन ने इन्हें पाबंद किया।
श्रीडूंगगरगढ़ टाइम्स। सभी अधिकारियों ने बाजार का राउंड लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में वाहनों की हवा निकाली गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेवजह घूमने पर सभी को टोका गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीड़ को हटा कर, डिस्टेंसिंग के लिए पाबंद किया गया।