Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2021। जहां 3 दिन बाद शहनाई गूंजने वाली थी वहां घर सहित पूरे गांव में 30 वर्षीय युवक की मौत का मातम छा गया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में काेराेना हर दिन घातक हाेता जा रहा है और घातक हाेते इस काेराेना ने अब महज एक 30 साल के युवक की जान छीन ली है। तहसील के गांव उदरासर में जहां अभी तक कम संख्या में संक्रमित आने एवं ग्रामीणाें द्वारा सूझबूझ के साथ साेशल डिस्टेसिंग की पालना करने के कारण सुरक्षित माना जा रहा था वहीं पर काेराेना के कारण एक युवक की मृत्यु हाे गई है। गांव के ओमप्रकाश गाेदारा काे पिछले कई दिनाें से बुखार चढ़ रहा था एवं सामान्य फीवर मान कर वह दवाईयां लेता रहा। आगामी 8 मई काे ओमप्रकाश के परिवार में उसकी भतीजी का विवाह भी होना है एवं शादी की खरीददारी करने के लिए ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ गत 2 मई काे सरदारशहर भी गया। वहां पर उसे सांस लेने में तकलीफ हाेने लगी ताे सरदारशहर में जांच करवाई गई और जांच में उसे गंभीर पाए जाने पर उसे सरदारशहर से बीकानेर रैफर कर दिया गया। सरपंच किशनाराम गाेदारा ने बताया कि बीकानेर पीबीएम में ओमप्रकाश की तबीयत और बिगड़ गई एवं पूरे प्रयास करने के बाद भी पीबीएम में वेंटीलेटर नहीं मिल पाया। अंततः ऑक्सीजन के सहारे अपनी जिंदगी बचाने की जंग लड़ रहा ओमप्रकाश साेमवार शाम काे कोरोना से लड़ाई हार गया। ओमप्रकाश ने पहले अपनी जांच नहीं करवाई थी एवं बीकानेर पहुंचने के बाद उसका सैम्पल लिया गया था, जाे कि काेराेना संक्रमित था। 30 वर्षीय युवक के घर में तीन दिनाें बाद विवाहाेत्सव हाेना था एवं अब पूरे गांव में मातम का माहाैल छा गया है। ओमप्रकाश का शव गांव लाया गया है एवं काेराेना प्राटाेकाल के अनुसार अंतिम संस्कार किया जा रहा है। हांलाकि श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक की काेराेना रिपाेर्ट में ओमप्रकाश के संक्रमित हाेने की काेई खबर नहीं है एवं इस कारण उसे काेराेना से माैत के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है। संभवतया बीकानेर जांच के दाैरान उसका पता सही नहीं लिखवाया जा सका हाे, लेकिन चिकित्सालय में साथ वाले परिजनाें काे साेमवार सुबह यह सूचना दी गई थी कि ओमप्रकाश काेराेना संक्रमित रिपाेर्ट हुए है। आंकड़ो में शामिल हाे या ना हाे काेराेना से लगातार हाे रही माैतें अब क्षेत्रवासियाें काे डराने लगी है। काेराेना द्वारा एकदम से युवक के प्राण छीन लेने के बाद क्षेत्र में काेराेना का भय ओर अधिक बढ़ गया है एवं अपने घर में रहना ही सुरक्षित माना जा रहा है।