Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली जब पुलिस की टीम ने गंगाशहर थानाक्षेत्र से चुराई गई गाड़ी को हिस्ट्रीशीटर चोरों के साथ पकड़ लिया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि रविवार रात को बीकानेर के गंगाशहर में बोलेरो गाड़ी चोरी होने एवं चोरों द्वारा गाड़ी लेकर श्रीडूंगरगढ़ की और भागने की सूचना मिली थी। इस पर मुखबीरों को सक्रिय किया गया एवं मुखबीरों की सूचना पर पुलिस टीम को आरोपियों की तलाश के लिए भेजा गया और पुलिस टीम ने गांव डेलंवा के पास चोरी हुई गाड़ी एवं उसमें सवार हिस्ट्रीशीटर चोर राकेश ब्राह्मण निवासी गुसाईंसर बड़ा और प्रेमरतन उर्फ ढकनिया को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गंगाशहर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम में एएसआई रविन्द्र सिंह, सिपाही राजवीर ढाका, नरेंद्र सिंह, राजुपाल, ड्राईवर राकेश आदि शामिल रहे। थानाधिकारी विश्नोई ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन वाहन चोर है। राकेश ब्राह्मण श्रीडूंगरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है ओर प्रेमरतन उर्फ ढकनिया गंगाशहर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दोनो के खिलाफ 50-50 से अधिक वाहन चोरी के मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।