Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक में खेलों के अंतिम दिन सुपर मैच के रूप में सभी खेलों के फाईनल मैच हुए एवं रोमांचित दर्शकों की हुटिंग के बीच विभिन्न गांवों की टीमें अलग अलग खेलों में विजयी बनी। सभी विजेताओं को मंगलवार को होने वाले समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन के मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत वर्मा ने बताया कि पुरूष वर्ग के फुटबाल में सूड़सर विजेता व दुलचासर उपविजेता, वॉलीबॉल में बिग्गाबास रामसरा विजेता एवं लिखमीसर उत्तरादा उपविजेता, शूटिंग वॉलीबॉल में बेनीसर विजेता एवं लिखमादेसर उपविजेता रही। टेनिस बॉल क्रिकेट में ठुकरियासर विजेता और मोमासर उपविजेता, कबड्डी में रिड़ी विजेता और समंदसर उपविजेता रहे। इसी प्रकार महिला वर्ग के फुटबॉल में सुरजनसर विजेता और लिखमीसर उत्तरादा उपविजेता, वॉलीबॉल में लिखमीसर उत्तरादा विजेता और सुरजनसर उपविजेता, टेनिस बॉल क्रिकेट में लिखमीसर उत्तरादा विजेता और जालबसर उपविजेता, रस्साकस्सी में रिड़ी विजेता और लखासर उपविजेता, कबड्डी में रिड़ी विजेता और बाडेला की टीम उपविजेता, खो-खो में लखासर विजेता और बाडेला उपविजेता रही। ग्रामीण ओलंपिक का समापन मंगलवार सुबह 8.30 बजे से समारोह पूर्वक शुरू होगा। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ साथ सहयोगियों, भामाशाहों व शिक्षकों का भी सम्मान किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला वर्ग फुटबाल में सुरजनसर बनी विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता में लिखमीसर उतरादा विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला वालीवाल में भी विजेता बनी लिखमीसर उतरादा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण ओलंपिक में हुए रोमांचक मैच।