Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2024। वीर बिग्गाजी की शीश देवली गांव रीड़ी में सोमवार को जयपुर से वीर बिग्गाजी महाराज की 21 क्विंटल वजनी मूर्ति पहुंची। सभी ग्रामीणों के सहयोग से बनी मूर्ति का अनावरण आगामी 14 अक्टूबर को बिग्गाजी महाराज के जागरण में किया जाएगा। 15 अक्टूबर को वीर बिग्गा का विशाल मेला गांव रीड़ी में भरेगा और देश भर से श्रद्धालु यहां धोक लगाने आएंगे। गांव के युवा जयपुर के मूर्तिकारों से 51 लाख में मूर्ति बनवाकर गांव पहुंचे तो गांव में भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया। ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और डीजे के साथ नाचते गाते, बिग्गाजी के जयकारे लगाते हुए बिग्गाजी ऑयल मिल से बिग्गाजी मंदिर प्रांगण तक रैली के साथ पहुंचे। मंदिर प्रांगण में मूर्ति स्थापना करवाई गई। मूर्ति को क्रेन की सहायता से ऊपर रखवाया गया। सैंकड़ो ग्रामीणों ने एकत्र होकर जयकारे लगाए। ढोल नगाड़े बजाए गए और सभी ग्रामीणों का तिलक करके बधाई दी गई। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, चुनाराम जाखड़, मदनलाल जाखड़, रामकरण जाखड़, गणपत तर्ड, नन्दराम, ईश्वरनाथ, गणेशाराम सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में शीश देवली पर वीर बिग्गाजी की विशाल मूर्ति मंदिर प्रागंण में रखवाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाचते गाते पैदल लोग जुलूस में शामिल हुए वहीं बड़ी संख्या में वाहनों में लोग स्वागत रैली में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगाए जयकारे, उड़ाई गुलाल, लगाया सबको तिलक, किया मूर्ति का स्वागत।