Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
02
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2024। 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो के 14 व 19 वर्षीय छात्रा वर्ग खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को गांव लखासर के राउमावि प्रांगण में हुआ। 20 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में कुल 86 टीमों के खिलाड़ी शामिल हुए है। उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। गांव में उत्सव का माहौल बन गया है और सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने सभी खिलाड़ियों के भोजन पानी सहित पुरस्कारों की व्यवस्थाएं करने की घोषणा की। उद्घाटन में शामिल हुए प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर सरपंच टीम की सराहना करते हुए स्कूल में टिन शेड बनवाने व सीसी ब्लॉक लगवाने सहित खेल मैदान में ओपन जिम लगाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। सरपंच चंदादेवी ने सभी का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अन्नाराम सेरड़िया ने सभी का आभार जताया। इस दौरान कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने गांव में सफल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु व्यवस्थाओं में सेवा व सहयोग देने का आश्वासन दिया। स्कूल स्टाफ व शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने मैच प्रारंभ करवाए।