Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2025। दिवंगत पूर्व विधायक किशनाराम नाई के निधन के बाद प्रदेश भर के नेताओं का श्रीडूंगरगढ़ पहुंचना शुरू हो गया है। यहां उनकी अंतिम यात्रा से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की और से श्रृद्धाजंलि देने के लिए राज्य मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगे एवं मुख्यमंत्री द्वारा पुष्पचक्र उनकी देह पर चढ़ाएगें। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनसिंह राठौड़ के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा वासुदेव चावला श्रीडूंगरगढ़ पहुंच रहे है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनसिंह राठौड़ ने नाई के परिजनों से फोन भी बातचीत की है एवं सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया है। इनके अलावा भी नाई को अंतिम विदाई देने के लिए प्रदेश, जिले भर से नेता श्रीडूंगरगढ़ पहुंच रहे है। नाई की पार्थीव देह नेशनल हाईवे स्थित उनके फार्म हाऊस पर अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई है एवं यहां बड़ी संख्या में क्षेत्र के नेता, आमजन पहुंच कर उन्हें पुष्प अर्पित कर रहे है। यहां नाई के अंतिम दर्शन करने विधायक ताराचदं सारस्वत, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार स्वामी, हेमनाथ जाखड़, मूलचंद इंदौरिया, मनोज दर्जी, सेन समाज पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश ठेकेदार, एडवोकेट बाबुलाल झेडू सहित बड़ी संख्या में नेताओ का पहुंचना जारी है। नाई के पुत्र मदनलाल नाई, पौत्र आशिष जाड़ीवाल, नितिन नाई, प्रशांत जाड़ीवाल, दीपांशू जाड़ीवाल, प्रपौत्र करण जाड़ीवाल आदि को संवेदनाएं जता रहे है।

बुधवार को सीएम का आना प्रस्तावित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का श्रीकरणपुर दौरा निर्धारित है एवं ऐसे में उनका जयपुर से श्रीकरणपुर आते या जाते समय श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने का दौरा भी प्रस्तावित हुआ है। पुलिस अधिकारी श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पहुंच रहे है एवं वहां हैलीपैड़ बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

बाजार हुए सुने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाई को श्रृद्धांजलि देने में कस्बे के बाजार दो बजे से बंद का निर्णय व्यापार मंडल द्वारा किया गया है। इसके अलावा निजी विद्यालयों में भी आधे दिन का अवकाश कर बच्चों को घर भेज दिया गया है एवं सरदारशहर रोड़ बिल्डिंग मैटेरियल ऐसोसीएशन ने भी दो बजे से बंद की घोषणा कर दी है। वहीं टैक्सी यूनीयन द्वारा भी दो घंटे के लिए टैक्सी सेवा बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाड़ी में लोगो के पहुंचने व नाई को श्रद्धांजलि देने का दौर हुआ शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंतिम दर्शन करने के लिए रखी गयी है पार्थिव देह।