Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

रसोई गैस सिलेंडर 50 रूपए महंगा, उज्ज्वला योजना पर भी लागू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2025। बढ़ती महंगाई के दौर मे आमजन को एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 50 रूपए महंगा हो गया है। उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर पर भी इतनी ही बढ़ोतरी की गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को वितरण कंपनियों की ओर से कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। नई कीमतें सोमवार आधी रात से लागू हो गई है। सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 803 रूपए से बढ़कर 853 रूपए, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत 503 रूपए से बढ़कर 553 रूपए हो गई है।
वॉट्सएप: वीडियो कॉल पर इमोजी, म्यूट बटन के फीचर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वॉट्सएप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए तीन फीचर्स की टेस्टिंग शुरू की है। पहला फीचर है, म्यूट बटन, इससे रिसीव करते वक्त माइक प्यूट कर सकेंगे। वहीं वीडियो कॉल रिसीव करने से पहले से कैमरा बंद कर सकते है। तीसरे फीचर के तहत वीडियो कॉल में इमोजी से रिएक्शन दे सकेंगे।