Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2022। करीब एक माह से वार्ड 18, 19, 21, व 30 के कई घरों में पीने के पानी की सप्लाई बाधित है। आज वार्डवासियों ने उपखंड कार्यालय पहुंच कर पानी की सप्लाई शुरू करने के नारे लगाए। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी से वार्डवासी मिले और उन्हें ज्ञापन देते हुए सप्लाई प्रारंभ करवाने की मांग की तथा डॉ. चौधरी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अपनी समस्याएं बताते हुए वार्डवासियों ने बताया कि बिग्गाबास में स्थित 18,19,21, में करीब 30 दिन पूर्व तीन इंच पाइप लाइन को चार इंच पाइप लाइन से जोड़ने के कारण करीब पचास घरों में पानी नहीं आ रहा है। इस दौरान शांति देवी लखोटिया, कौशल्या झंवर, कृष्णा पेडिवाल, शारदा, सुष्मा संतोष सोनी, द्रोपदी, बबिता, कांता, संगीता, सुनिता, सरिता मीणा, सूर्यप्रकाश सोनी, श्रीभगवान झंवर, रमाकांत झंवर, जगदीश, गौरीशंकर सोनी उपस्थित रहें। विभाग के अधिकारी प्रितम सिंह ने बताया कि वार्ड की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए विभाग प्रयासरत है।
समाधान का प्रयास जारी है, दो तीन दिन में दुरस्त होगी लाइन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग लगातार प्रयास में जुटा है। पालिका द्वारा बिना सूचना के सड़कें बनाने की कार्रवाई के दौरान कहीं कहीं पाइप लाइनों से गंदा पानी आने लगा। वार्ड की इस समस्या के समाधान के लिए ही दूसरी लाइन से कनेक्शन जोड़ें गए। अब पानी कम आने की समस्या है जिसके समाधान के लिए प्रयास किये जा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 18, 19, 21 की महिलाएं पानी की मांग के लिए उपखंड कार्यालय पहुंची।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड कार्यालय में डॉ. दिव्या चौधरी को दिया ज्ञापन।