Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2022। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर बीएल मीणा मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें है। कस्बे के राजस्थान पत्रिका के संवाददाता संजय पारीक द्वारा राजकीय चिकित्सालय में अनियमितताओं पर खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आए चिकित्सा अधिकारियों ने श्रीडूंगरगढ़ में डेरा डाल दिया है। सीएमएचओ डाक्टर बीएल मीणा ने चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा बाहरी दवाईयां लिखने, बाहर से जांचें करवाने आदि की जांच की एवं चिकित्सालय के आस पास के लैब व मेडिकल स्टोरों की भी जांच की गई है। प्राथमिक सूचना के अनुसार अभी तक सत्यम लैब, लाईफ सेविंग लैब, राजश्री हेल्थ केयर डाक्टर चैम्बर को सीज करने के आदेश जारी कर दिए गए है। अन्य दुकानों की भी अभी जांच की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में निजी दुकानों से दवाईयां खरीदने को मजबूर करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है इसका इंतजार भी आम जन को है। इस संबध में आगामी अपडेट के लिए लगातार जुड़ें रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्सलय के पास स्थित निजी लैब पर कार्यवाही करते सीएमएचओ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय चिकित्सालय में जांच करते सीएमएचओ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेडिकल स्टोर की जांच करते सीएमएचओ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय चिकित्सालय में जांच करते सीएमएचओ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेडिकल स्टोर की जांच करते सीएमएचओ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेडिकल स्टोर की जांच करते सीएमएचओ।