Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
टाइम्स1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2020। लोकडाउन के दौरान सरकार द्वारा गुटखा खाकर थूकने से संक्रमण फैलने की संभावना होने के कारण गुटके की बिक्री पर रोक लगाई गई थी। इस रोक के साथ ही गुटके, जर्दे, पानमसाला, बीड़ी आदि की कालाबजारी भी बढ़ गयी। क्षेत्र में भी लगातार कालाबाजारी की शिकायतें मिलने के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि गांव जैतासर में एक व्यक्ति द्वारा गुटखे, बीड़ी, जर्दे की सप्लाई करने की सूचना मिली थी। इस पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया तो एक ट्रक में 25 बोरे में भरी हुई जर्दे, गुटखा, बीड़ी आदि सामग्री जब्त की गई है। ओर गुटखा सप्लाई करने वाले 3 जनों को पकड़ा गया है। इससे पूर्व गुरुवार रात्रि को भी कस्बे के एक दुकानदार द्वारा जर्दा बेचने पर पुलिस ने कार्यवाही की है। मोमासर बास निवासी द्वारा जर्दा बेचने पर पुलिस ने पकड़ा है और उसके गोदाम में पड़ा माल भी जब्त किया है। इस कार्यवाही में भी तीन जनों को पकड़ गया था। दोनो कार्यवाही में लाखों रुपये की सामग्री पुलिस के हत्थे चढ़ी है।