Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
कार्यवाही
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2020। गुरुवार को की गई कार्यवाही के बाद श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ने लगातार सक्रियता रखते हुए आज पॉलीथिन विक्रेता के यहां छापा मार कर बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी है। ईओ भवानी शंकर व्यास की अगुआई में की गयी कार्यवाही में पालिका कार्मिक भी उपस्थित रहे और मौके से 90 कट्टे पॉलीथिन जब्त की है। ईओ भवानी शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि बिग्गा बास निवासी रमजान पुत्र सदीक छिंपा ने आडसर बास माताजी मंदिर के पास दुकान किराए ले रखी थी जिसमे पॉलीथिन का स्टॉक भर रखा है। पालिका ने पॉलीथिन जब्त कर ली है। 90 कट्टे में करीब 2250 किलो पॉलीथिन जब्त की गई है जिसकी बाजार दर 1.5 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। पालिका द्वारा कार्यवाही से पहले सुरक्षा मांगने पर एएसआई ईश्वर सिंह की अगुवाई में पुलिस दल भी कार्यवाही में मौजूद रहा।