Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-12-11 at 20.37.03
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कई गांवो का दौरा किया विधायक ने, ग्रामीणों से किया संवाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2025। गुरूवार को विधायक ताराचंद सारस्वत अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहें। वे कुचोर आथुनी, कुचोर अगुनी, मेऊसर सहित आस पास के गांवो में पहुंचे और विकास कार्यों का अवलोकन किया। कई गांवो में विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए और ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और विधायक ने कई समस्याएं व सुझाव सुने। विधायक ने सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, बिजली लाइन सुधार, चिकित्सा सुविधाओं जैसी परियोजनाओं के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता व समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सारस्वत ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने व स्वीकृत योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। गुरूवार शाम को विधायक लोक सेवा केंद्र पर भी लोगों से मिले व समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
सत्तासर के ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर में नए ट्यूबवेल निर्माण का कार्य गुरूवार को शुभ मुहुर्त में शुरू हुआ। गांव के भाजपा कार्यकर्ता व सक्रिय युवा राजेंद्र, विक्रम सिंह व दिनेश सिण्डोलिया ने बताया कि विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से प्रारंभ हुए इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने उनका आभार जताया है। इस मौके पर ग्रामीण प्रभुराम सारण, मनाराम शर्मा, भंवरसिंह, महावीर प्रसाद शर्मा, बाबूलाल शर्मा, हीरालाल शर्मा, मानसिंह, भंवरनाथ, गोपालनाथ, हुकुमनाथ, रामलाल सुथार, गोपाल सुथार, ओमप्रकाश सुथार, गजानंद सोनी, कानाराम सुथार, नौरंगलाल शर्मा, बालकिशन शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा क्षेत्र के कई गांवो में विधायक ने किया कार्यों का अवलोकन, दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक लोक सेवा केंद्र में मिले लोगों से, समस्या समाधान के लिए दिए अधिकारियों को निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्तासर के ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार।