Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-12-11 at 20.15.35 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी युवक गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है। विश्नोई ने बताया कि सेरूणा थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी अपनी बहन के ससुराल आया था। वहीं एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में जांच के दौरान लूणकरणसर थाना क्षेत्र के आरोपी 31 वर्षीय ईश्वरराम उर्फ किशनाराम नाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
भरी दोपहर शराब बेचने की फिराक में खड़े युवक के खिलाफ की कार्रवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को सरदारशहर रोड पर स्थित बॉम्बे कॉलोनी में एएसआई ग्यारसीलाल, कांस्टेबल नरेंद्रसिंह, अभिषेक की टीम अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस दल ने दोपहर करीब 12.30 बजे कॉलोनी में शराब बेचने की फिराक में खड़े युवक को देखा। युवक पुलिस को देखकर कट्टा फैंक कर भाग छुटा। पुलिस ने मोमासर बास निवासी बीरमाराम के कब्जे से 46 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।