Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2022। रात आठ बजे बाद भी अवैध रूप से शराब बेचने वाले शराब माफियाओं द्वारा अवैध शराब बिक्री का वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर हमला करने के मामले में आक्रोशित श्रीडूंगरगढ़ कस्बा सोमवार को भी बंद रहेगा। हालांकि प्रशासन ने शराब माफियाओं के खिलाफ युवाओं के गुस्से को देखते हुए समझौता वार्ता की एवं ठेके को सीज करने सहित कई मांगें भी मानी। लेकिन मुख्य मांग की पत्रकार पर हमले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मुख्य ठेकेदार की भी गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस द्वारा 24 घंटे का समय मांगे जाने पर आंदोलनकारियों ने सामूहिक रूप से समस्त गिरफ्तारियां नहीं होने तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। समझौते में सात शर्तों पर सहमति बनी थी एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठकों के लिए प्रस्तुत है समझौते की सभी शर्तें।
01- पत्रकार के साथ मारपीट करने वाली शराब की दुकान को त्वरित प्रभाव से सीज किया जाए।
02- 24 घंटे में यानी के सोमवार शाम पांच बजे तक बाकी बचे सभी अपराधियों को पकड़ना।
03- 24 घंटें में मारपीट करने वाले आरोपी एवं मारपीट के लिए निर्देश देने वाले मुख्य ठेकेदार छैलूसिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर संबधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
04- सभी ठेकों पर रेट लिस्ट लगाई जाएगी एवं ओवरचार्ज वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
05- लाईसेंस सरेन्डर किए गए ठेकों को तुरंत चिह्नित कर तुरंत प्रभाव से अवैध चल रहे ठेकों को बंद करवाया जाएगा।
06- रात आठ बजे बाद कोई भी शराब ठेका नहीं खुलेगा एवं ना ही शराब बिक्री होगी। इसके लिए विशेष गश्ती दल बनाया जाएगा एवं फिर भी कहीं अवैध रूप से शराब बेची जाए तो सीओ दिनेश कुमार को उनके मोबाईल नम्बर पर 9928902016 पर सीधे जानकारी दे सकेगा।
07- अप्रैल से सभी शराब की दुकानों की लोकेशन रिवाइज होगी जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शराब दुकानों के पास सार्वजनिक स्थल, पार्क, मंदिर, स्कूल आदि नहीं होगें एवं किसी भी ठेके में दो शटर, गेट, खिड़की आदि नहीं रखी जाएगी।

इस समझौते पत्र पर प्रशासन की ओर से उपखण्ड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, सीओ दिनेश कुमार एवं आबकारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने हस्ताक्षर किए है। समझौते की पालना में ठेका तुरंत ही सीज कर दिया गया है। आबकारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि ठेका तीन दिनों के लिए सीज किया गया है एवं इससे पहले पुलिस द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर निर्धारित समय के बाद भी शराब बेचने के प्रकरण में ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर भी की जाएगी। जिसकी जांच आबकारी आयुक्त करेगें एवं एक लाख रुपए तक का जुर्माना लगा सकेगें।

ये रहे प्रदर्शन में शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समझौता वार्ता में व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, विवेक माचरा, पूनमचंद नैण, रामगोपाल सुथार, रामेश्वर लाल पारीक, तोलाराम मारू, राजेश शर्मा, तुलसीराम चौरड़िया, तोलाराम जाखड़, महेश राजोतिया, हेमनाथ जाखड़, भवानी तावनियां, नवरत्न राजपुरोहित, विक्रमसिंह शेखावत, लोकेश गौड़, मदन सोनी, शूरवीर मोदी, संतोष विनायकिया, सुनील तावनियां, कुंदन पारीक, मुकेश पारीक, नवरत्न पारीक आदि मौजूद रहे। वहीं दिनभर चले बाजार बंद, आक्रोश रैली, थाना व एसडीएम कार्यालय घेराव में इन लोगों के साथ साथ हरिराम बाना, संदीप दुसाद, आशीष जाड़ीवाल, संतोष गोदारा, गोल्डन तंवर, किशन वाल्मीकि, गजानंद बोहरा, संतोष बोहरा, महेश माली, अमित पारीक, पार्षद अरूण पारीक, हनुमान माली, जगदीश गुर्जर, रोहित बोहरा, महेन्द्र राजपूत, धनराज पांडिया, श्यामसुंदर पुरोहित, दीपक, देवकिशन, अरविंद, श्रीभगवान, शंकर कुदाल सहित बड़ी संख्या में कस्बे के तथा आस पास के गांवो के युवा शामिल रहे।