Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2022। सरकारी बेरहम नियमों पर भी सोशल मीडिया नेटवर्किंग की अच्छाई भारी पड़ने लगी है। आज एक व्हाट्सएप ग्रुप “एम्बुलेंस सहयोग ग्रुप” ने मानवीयता के साथ एक मजबूर मां की मदद कर समाज में संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उत्तरप्रदेश, कन्नौज के एक गरीब परिवार में पहली बार मां बनी सुमन अपने बीमार नवजात को चूरू से रेफर किए जाने के बाद बीकानेर लेकर जा रही थी। नन्हें बच्चे ने बीकानेर पहुंचने से पहले ही श्रीडूंगरगढ़ में दम तोड़ दिया और मृत शिशु के साथ 108 एम्बुलेंस उन्हें श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल उतार कर लौट गई। वहीं प्रसूता यहां रोने लगी और मदद की गुहार लगाई। ऐसे में एम्बुलेंस सहयोग ग्रुप के सदस्य बंसी एम्बुलेंस वाले ने परिवार की मदद की। बंसी ने ग्रुप के माध्यम से एम्बुलेंस में प्रसूता को शिशु के शव व परिजनों के साथ सरदारशहर उनके घर तक निःशुल्क छोड़ कर आया। परिवार ने भावविह्वल होकर बंसी का तथा एम्बुलेंस सहयोग ग्रुप का आभार जताया।