Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2022। स्वाधीनता दिवस पर उपखण्ड स्तरीय सम्मान तो बड़ी संख्या में कार्मिकों को मिला है लेकिन जिला स्तर पर बीकानेर के डॉ.करणीसिंह स्टेडियम में राज्य सरकार के मंत्री की मौजूदगी में होने वाले जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में सम्मानित होना कार्मिकों के लिए गर्व की बात है। क्योकि यहां पर जिले को आगे बढाने में सरकार, प्रशासन के उत्कृष्ट कार्मिको को ही सम्मान मिल पाता है। सोमवार को बीकानेर में हुए स्वाधीनता दिवस समारोह में यह गर्व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से केवल मात्र दो कार्मिकों को ही मिला है। क्षेत्र के श्रीडूंगरगढ़ थाने के कांस्टेबल पुनीत कुमार और शिक्षाविद डाक्टर राधाकिशन सोनी को। विदित रहे कि पुनीत कुमार ने चोरी, नकबजनी एवं जुआघर के विभिन्न मामलों में रेकी, अनुसन्धान एवं मुखबिरी से पुलिस को बड़ी सफलताएं दिलाई हैं। पुनीत कुमार का चयन उपखण्ड स्तरीय सम्मान हेतु भी किया गया था और जिला स्तर पर भी सम्मान हेतु चयनित होने पर पुनीत कुमार ने बीकानेर जाकर यह सम्मान ग्रहण किया। इसी प्रकार डाक्टर राधाकिशन सोनी को वर्ष 2003 से लेकर अब तक लगातार विधानसभा, लोकसभा, नगरपालिका व पंचायत चुनावों में निर्वाचन संबधी प्रशिक्षण कार्य कुशलता के साथ संपादित करने के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिरिक्त कार्यकुशलता से कांस्टेबल पुनीत कुमार ने पाया जिला स्तरीय प्रशासनिक सम्मान।