Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2022। देश आजादी के अमृत महोत्सव के जोश में झूम रहा है और ग्रामीण इलाकों में देश का भविष्य बालक बालिकाएं शिक्षकों की कमी के चलते अपनी शिक्षा के लिए संघर्ष कर रहें है। आज क्षेत्र के गांव केऊ पुरानी के राजकीय स्कूल के दरवाजे पर विद्यार्थियों ने ताले जड़ दिए है। अभिभावक उनके साथ है और वे शिक्षकों की कमी पूरी करने की मांग करते हुए नारे लगा रहें है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी वर्ष विद्यालय को क्रमोन्नत किया गया है और अभी तक एक भी शिक्षक नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्यारहवीं बारहवीं में पढ़ने वाली बालिकाओं को आस पास के कस्बों में भेज रहें थे और इस वर्ष गांव में सुविधा होने से यहां प्रवेश दिलवा दिया है। अभिभावकों का आरोप है कि जो शिक्षक है उनमें भी डेपुटेशन पर चल रहे है जिससे अब छात्राओं की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इस दौरान गांव के मौजिज ग्रामीण रामदयाल, चेतन राम, अर्जुन राम, कान सिंह, रिड़मल सिंह, मगेज सिंह, विक्रम सिंह, कल्याण सिंह, पवन कुमार, लालचंद, रामगोपाल, शिवराज, रामनारायण, अनिल, रामसिंह, गोविन्द, नन्दुसिंह, प्रथ्वी सिंह, भंवर लाल, बनवारी, ओमप्रकाश, रामसिंह, मानाराम सहित बड़ी संख्या में युवा भी एकत्र हो गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा कर रहें है विद्यार्थियों के प्रदर्शन का समर्थन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल स्टॉफ खड़ा है स्कूल के बाहर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल के गेट पर जड़े ताले, विद्यार्थियों सहित ग्रामीण कर रहें है प्रदर्शन।