Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। सेसोमूं स्कूल में विद्यार्थियों की भाषा दक्षता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं मंच कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से इंटर हाऊस हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी कहानी वाचन प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कहानी वाचन प्रतियोगिता में नन्हे मुन्नों ने रोचक कहानियां प्रस्तुत की, वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर तार्किक विचार ओजपूर्ण शैली में प्रस्तुत किए।
कक्षा 6 से 8 वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद का विषय “प्रतिस्पर्धा बच्चों को बेहतर बनाती है” रखा गया, जिस पर प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। वहीं कक्षा 9 से 12 वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विषय “प्री-फाउंडेशन एवं फाउंडेशन के नाम पर कोचिंग संस्थान विद्यार्थियों को अनावश्यक प्रतिस्पर्धा की दौड़ में धकेल रहे हैं” रखा गया। विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था, मानसिक दबाव एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वाद-विवाद एवं कहानी वाचन जैसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, तार्किक चिंतन और अभिव्यक्ति कौशल को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत करने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।