Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। डिग्गी में सुरक्षा उपायों के लिए सरकार द्वारा गाइड लाइन जारी की गई है। परंतु इसकी पालना सुनिश्चित नहीं है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में डिग्गियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में डिग्गी में डूबने से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।
मंगलवार सुबह एक 13 वर्षीय बालिका की डिग्गी में डूबने से मौत की दु:खद खबर आई। गांव लालासर की रोही में 13 वर्षीय बालिका भारती पुत्री बाबूलाल मेघवाल डिग्गी के पास कृषि कार्य कर रही थी। बालिका का पैर फिसल गया और वह डिग्गी में जा गिरी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतका के चाचा सिकंदर पुत्र जालाराम मेघवाल निवासी लालासर ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार खेत में बनी ढाणी में ही निवास करता है। सोमवार शाम करीब 7.30 बजे नाबालिग डिग्गी में गिर गई। परिजनों ने उसे निकालने के प्रयास किया परंतु वह गहरे पानी में डूब गई। मुश्किल से उसे निकाल कर उपजिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चाचा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली है व मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच एसआई मोहनलाल करेंगे।