Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2022। सामान्यतया देखने को मिलता है कि गांवों में ग्रामीणों द्वारा गांव के विकास की मांग को लेकर नेताओं के आगे गुहार लगाई जाती है लेकिन सुनवाई सालों तक नहीं होती। पूरे राज्य के ऐसे माहौल के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कुंतासर के ग्रामीण नजीर बन गए है। ग्रामीणों द्वारा अपने गांव में बालिकाओं की शिक्षा के विकास हेतु किए गए सामूहिक प्रयासों के प्रति संत और नेता भी नतमस्तक हुए है। यही देखने को मिला सोमवार को गांव कुंतासर में ग्रामीणों द्वारा बनवाई गए स्कूल भवन के लोकार्पण समारोह में। गांव में वर्षों पूर्व प्रवास पर आए योगीराज अमरज्योति महाराज द्वारा पहल करने पर ग्रामीणों को आपसी सहयोग से बालिका विद्यालय के लिए भवन बनाने की प्रेरणा दी गई थी। महाराज की पहल के बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से करीब 35 लाख रुपए खर्च कर भवन बना दिया। इस भवन में राजकीय विद्यालय स्वीकृत करने का प्रस्ताव विधायक गिरधारीलाल महिया ने प्राथमिकता से उठाया था एवं शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने त्वरित रूप से ही विद्यालय स्वीकृत कर दिया गया। सोमवार को इसी विद्यालय के लोकार्पण समारोह में विधायक गिरधारीलाल महिया ने अध्यक्षता की एवं मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, कैबिनेट मंत्री रामेश्वरलाल डूडी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, सेवानिवृत आईआरएस हीरालाल पांडिया, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल बेरड़, यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, पूर्व प्रधान दानाराम भाम्भू, भागूराम सहू, पूर्व जिला परिषद सदस्या धाई देवी आदि भी मंचासीन रहे। भवन निर्माण की प्रेरणा देने वाले योगीराज अमरज्योति महाराज व लिखमादेसर धाम के संत सोमनाथ महाराज का सान्निध्य भी रहा। आयोजन के दौरान सभी ने एक स्वर में ग्रामीणों की इस पहल को प्रेरणीय बताया एवं हर गांव में, हर संत द्वारा ऐसी प्रेरणा दी जाए तो गांवों की समस्याएं ग्राम स्तर पर ही दूर हो जाने की बात कही। कार्यक्रम का संयोजन सुभाष पूनियां एवं अमरचंद सहू ने किया।
इन्होंने किया स्वागत, ये रहे मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कुंतासर में आयोजित श्रीवेदप्रकाश ब्रह्मचारी राप्रावि के भवन लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन भी मौजूद रहे। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि के रूप में भरतसिंह राठौड़, धूड़ाराम डेलू, नंदकिशोर बिहानी, जसवीर सारण, सुनील जाट, ओमप्रकाश सारस्वत, सुनील मेघवाल, हेतराम जाखड़, बेगराज लूखा, राधेश्याम सिद्ध, सहित कई सरपंच गण मौजूद रहें। यहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरड़िया, लक्ष्मण खिलेरी, नत्थुनाथ मंडा, रतनसिंह राठौड, मोहनलाल भादू तेजा गार्डन, सिद्ध युवा महासभा अध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध, नारायणनाथ सिद्ध, श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, श्रवणराम भांमू, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे। समारोह में मौजूद अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन कुंतासर गांव के सुगनाराम जांघू, भंवराराम, बुधरमल फौजी, पुरखाराम सहू, केसराराम, रामेश्वरलाल रायल, मघाराम जांघू, उदाराम, सुगनाराम सहू, सुगनाराम पुत्र हडमानाराम सहू, मोहनराम सारण, सुरजाराम, रामचंरद, मामराज, कानाराम सहू, ऊंकारराम, गिरधारीलाल सुनार, उदाराम, रामचंद्र सहू, मोटाराम रायल, कालूराम मेघवाल, तुलछाराम मेघवाल, बालाराम मेघवाल, धन्नाराम सहू, नानूराम नायक आदि ने किया।

खूब हुई घोषणाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में आए नेताओं ने ग्रामीणों की मांग पर राप्रावि को यथासंभव शीघ्र राबाउप्रावि के रूप में क्रमोन्नत करनें, इसी विद्यालय में दो कमरें समसा के तहत बनवाने, राउमावि में दो कमरें समसा के तहत बनवाने की घोषणाएं की। इसी प्रकार विधायक गिरधारीलाल महिया ने नवनिर्मित पंचायत भवन की चारदीवारी का निर्माण, दो कमरों का निर्माण करवाने, टीन शेड का निर्माण करवाने की घोषणा की। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने श्रीडूंगरगढ़ प्रधान के प्रतिनिधि के रूप में प्रधान कोटे से एक सभा भवन और गांव की गौशाला में एक टयूबवैल बनवाने की घोषणा की। इस पर सभी ग्रामीणों ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर किया उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कुंतासर में आयोजित लोकार्पण समारोह में उपस्थित जनसमूह।