Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें 4 खास खबरें एक साथ।

किसान सभा ने भरी हुंकार, दिया किसान समस्याओं का ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय किसान सभा ने क्षेत्र के किसानों की समस्यओं के समाधान के लिए हुंकार भरते हुए बुधवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया है एवं किसानों की समस्याएं समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान सभा के तहसील सचिव राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया, देवीसिंह भाटी, देवाराम बुडिया, शिवलाल, रूपाराम, कानसिंह, मेाहनराम, आशाराम, रामकुमार बुडिया, धर्मवीर, रामनिवास बुडिया आदि ने ज्ञापन देते हुए दुलचासर 132केवी जीएसएस से सप्लाई होने वाले गोपालसर प्रथम व द्ववितिय, दुलचासर के दोनो जीएसएस, टेऊ, सूडसर के 33 केवी जीएसएसों पर कम वोल्टेज की सप्लाई होती है एवं इस कारण आए दिन किसानों की मोटरें जल रही है। साथ ही 6 घंटे सप्लाई भी अनेकों ट्रिपिंग के साथ हो रही है। ऐसे में त्वरित प्रभाव से गोपालसर प्रथम एवं द्वितीय में नया ट्रांसफारमर लगवाने की आवश्यकता है। किसान नेताओं ने यह समस्या दूर नहीं करने पर मजबूरन आंदोलन पर उतरना पड़ेगा।

पारख ने दी महिला विद्यार्थियों को गर्मी में राहत, लगवाया वाटरकूलर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय सदूदेवी पारख कन्या कॉलेज के भवन निर्माता भामाशाह जतनलाल पारख ने भीषण गर्मी में एक वाटर कूलर लगवाया है। कॉलेज में छात्राओं व स्टाफ के लिए ठंडे पानी की सुविधा के लिए सहयोग देते हुए पारख ने कूलर लगवाया। कॉलेज प्रभारी जितेंद्र सिंह भाटी ने भामाशाह का आभार जताया। भाटी ने बताया कि उन्होंने ठंडे पानी के लिए आग्रह मात्र पर पारख ने तुरंत कूलर की व्यवस्था कर दी है। कॉलेज स्टाफ व छात्राओं ने भी पारख का आभार जताया।

ऑपरेशन सिंदूर के सर्मथन में नारी शक्ति ने निकाली सिंदूर यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आंतकियों के खिलाफ सफलता पूर्वक ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद देशभर में उत्सव का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को इसके सर्मथन में ऑपरेशन सिंदूर के साथ नारी शक्ति – सिंदूर यात्रा का आयोजन किया गया। नेहरू पार्क से निकाली गई इस यात्रा में लाल साड़ी में महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष रेखा भादानी, सरला सारस्वत, उर्मिला सीखवाल, लीला सोमाणी, कांता सोमाणी, भंवरीदेवी, कुसुम भादानी सहित कई महिलाएं शामिल हुई। तिरंगें को हाथ में थामें इन महिलाओं ने भारत माता के जयकारे लगाए एवं भारतीय सेना का आभार जताया।

समीक्षा बैठक में दिए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को पंचायत समिति के सभागार में उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में उपखण्ड़ स्तरीय विभागाध्यक्षों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें केन्द्र एंव राज्य सरकार की विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी मित्तल ने विभागवार कार्यों की समीक्षा कर सभी अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान हेतू गंभीर रहने एवं त्वरित प्रभाव से समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार, विकास अधिकारी, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, नगरपालिका अधिषासी अधिकारी, सहित सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।