Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-05-28 at 20.09.20
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2025। क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता एवं राजीव गांधी पंचायती राज संस्थान के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने क्षेत्र में कांग्रेसी विचारधारा को मजबुत करने एवं प्रचार प्रसार करने का संकल्प उठाया है। बाना द्वारा संस्थान की 51 सदस्यों की जंबो जिला कार्यसमिति की घोषणा करते हुए संस्थान से देशहित में साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए प्रशिक्षणों की घोषणा की है। बाना ने बताया कि संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, संस्थान प्रदेशाध्यक्ष सीबी यादव, संभाग प्रभारी विमल भाटी के अनुमोदन के बाद पार्टी विचारधारा के लिए समर्पित इन कार्यकर्ताओं की यह टीम बनाई गई एवं जमीनी स्तर पर पार्टी विचारधारा को मजबूत करने में पूर्ण समर्पण एवं रचनात्मक कार्यों के योगदान की जिम्मेदारी दी गई है। बाना ने बताया कि कार्यसमिति में संगठन महामंत्री पद पर श्रीडूंगरगढ़ के मूलंचद स्वामी को, उपाध्यक्ष पद पर अंजू पारख, रामचंद्र सियाग, गन्नी खान, शिवराज गोदारा को, महासचिव पद पर निहालचंद विश्नोई, संदीप नाई, धर्मपाल बांगडवा, सुषमा मेघवाल, रामदयाल डोगीवाल, ईमरताराम डूडी, जगराम बाना, भंवरलाल गोदारा, धर्माराम नायक, प्रकाश दुसाद, मदनदास स्वामी, शिशपाल ओझइया, ओमप्रकाश सारण, जगदीश मेघवाल, जेठाराम भादू, रामचंद्र जाखड़, चुन्नीलाल मेघवाल, खियांराम गोदारा, हिम्मताराम राहड़ को मनोनीत किया गया है। सचिव पद पर राकेश कुमार पारीक, विजयपाल डोटासरा, मनोज कुमार मेघवाल, मोहनलाल गोदारा, पदमनाथ सिद्ध, रतिराम सियाग, दाऊद काजी, महेश कुमार गोदारा, बंशीधर पारीक, राजूराम सहू, दौलतराम जाखड़, शिवलाल मेघवाल, कैलाश भादू, सरवर हिंदुस्तानी, बाबुलाल गोदारा, हेमराज सारण, नानुराम मेघवाल, शिवलाल सियोग, ओमप्रकाश सारण, रेवंतराम कुलडिया, हेतराम जाखड़ को, सुरेन्द्र महावर एवं दीनदयाल डेलू को प्रवक्ता, लक्ष्य प्रजापत को कार्यालय प्रभारी, बीरबल सांई एवं गंगाराम गोदारा को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बाना ने बताया कि सभी कार्यसमिति साथियों को एक वर्ष में दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य होगा। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पार्टी की रीती नीती, सिद्धांत, देश निर्माण में दिए गए बलिदानों, संगठन के मूल नियमों आदि की विस्तार से जानकारी देकर कांग्रेस विचारधारा के कर्मठ सिपाही तैयार किए जाएगें।