Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

अपार आईडी बनाने के दिए निर्देश, निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रधानों की कार्यशाला संपन्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रूपादेवी मोहता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में यू डाईस प्लस पोर्टल पर विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट करने के संबंध में गैर सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधानों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरूवा, ब्लॉक एमआईएस मंगलचंद सुथार सहित शिक्षक विजय कुमार रणवा, स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश भाकर उपस्थित रहें। अधिकारियों ने संस्था प्रधानों को विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अनेक निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रधान शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रूपादेवी मोहता राउमावि में आयोजित हुई निजी शिक्षण संस्थानों की कार्यशाला।

राउमावि पूनरासर में आयोजित हुआ केरियर मेला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पूनरासर में सोमवार को केरियर मेले का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनीता दोचानिया ने बच्चों को केरियर संबंधी विभिन्न जानकारियां दी। मुख्य अतिथि मुख्य शाखा प्रबंधक कैलाशचंद मीणा श्रीडूंगरगढ़ एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी गौरीशंकर सारस्वत ने बच्चों के विभिन्न सवालों के जवाब दिए। चिकित्सा विभाग के कार्मिक भी मेले में शामिल हुए व विद्यार्थियों को जानकारियां दी। अतिथियों का सम्मान किया गया व प्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि पूनरासर में आयोजित किया गया केरियर मेला।

दुलचासर व सेरूणा में सुथार समाज ने मनाई विश्वकर्मा जयंती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुलचासर व सेरूणा में सोमवार को विश्वकर्मा मंदिरों में सुथार समाज ने हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई। दुलचासर गांव के विश्वकर्मा मंदिर में कई धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर के पुजारी पंडित शिव महाराज द्वारा विश्वकर्मा महाराज का विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर आयोजित सामूहिक हवन कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने घी-खोपरों की आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। हवन के बाद मंदिर परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में विश्वकर्मा समाज के विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में शामिल होने आए अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंदिर परिसर में विश्वकर्माजी के महाप्रसाद का वितरण किया गया। इससे पूर्व मंदिर में आयोजित जागरण में काकड़ा के गायक कलाकार हरिओम रामावत, बाल कलाकार हर्षिता रामावत ने विश्वकर्माजी के भजनों की प्रस्तुतियां दी। वहीं सेरूणा गांव के विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार रात्रि को जागरण का आयोजन हुआ। सोमवार को मंदिर में विश्वकर्मा का विशेष श्रृंगार महा आरती सामूहिक हवन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में आयोजित हुए अनेक धार्मिक कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।