Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2024। रेल यात्रियों के लिए एक विशेष खबर रेल विभाग से आई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार लिंक रैक देरी से चलने के कारण गाड़ी संख्या 22464, बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा दिनांक 27.07.24 को बीकानेर से अपने निर्धारित समय 18.30 बजे के स्थान पर 2 घंटे 30 मिनट देरी से 21.00 बजे प्रस्थान करेगी।

महाप्रबंधक ने किया बीकानेर- चूरू रेल खंड का निरीक्षण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ शनिवार को बीकानेर मंडल के दौरे पर बीकानेर-चूरू रेल खंड रेल मार्ग के दोहरीकरण, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों, रेल अंडर पास आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण में महाप्रबंधक के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) वेद प्रकाश, मुख्य इंजीनियर(निर्माण)- प्रथम एससीएल मीना, मंडल रेल प्रबंधक/बीकानेर  डॉ. आशीष कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति इकाई) पवन गुरावा, उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) विजय कुमार मीना, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य  प्रबंधक महेशचंद जेवलीया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अमित जैन तथा मंडल के अधिकारी व कर्मचारी साथ रहे।

विशेष निरीक्षण यान से किए गए निरीक्षण में सर्वप्रथम बीकानेर ईस्ट स्टेशन का निरीक्षण किया गया। बीकानेर ईस्ट स्टेशन को यात्री यातायात के लिए खोलने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा हुआ है तथा नई स्टेशन भवन का कार्य प्रगति पर है। इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन के पास प्रस्तावित अंडरपास की साइट का निरीक्षण कर ट्रैकमैन के दल से संवाद किया। महाप्रबंधक महोदय ने बिग्गा स्टेशन के नजदीक अंडरपास का निरीक्षण कर अधिकारियों से बरसात के दिनों में अंडरपास में पानी भरने की समस्या के उपायों पर चर्चा की । परसनेऊ स्टेशन पर नागरिकों ने अपनी रेल से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन महाप्रबंधक को दिया। रतनगढ़ स्टेशन पर महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण कर कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। चूरु पहुंचने पर महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक तथा मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति इकाई) ने रनिंग रूम परिसर में वृक्षारोपण किया तथा  लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर सहित ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुन उन्हें शीघ्र सुलझाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महाप्रबंधक जयपुर के लिए रवाना हुए।