Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-07-27 at 19.42.40
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2024। भारतीय प्रजापति समाज के अगुवा स्वयंसेवकों ने श्रीडूंगरगढ़ एसएचओ इंद्रकुमार का सम्मान किया। समाज के भारतीय प्रजापति हीरो संगठन के संस्थापक सदस्य सत्यनारायण प्रजापत ने एसएचओ से मुलाकात कर सामुदायिक कल्याण व सामाजिक समरसता को बढ़ाने के बारे में चर्चा की। प्रजापत ने सामुदायिक संगठनों और कानून व्यवस्था के बीच सहयोग की महत्ता पर जोर देते हुए युवाओं को अनुशासन का महत्व समझने की बात कही। एसएचओ इंद्रकुमार ने सभी का आभार जताते हुए संगठन के महत्व के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान भारतीय प्रजापति हीरो संगठन के नंदलाल बसनीवाल, रमेश बासनीवाल, रामस्वरूप प्रजापत, दिलीप भाटीवाल भी उपस्थित थे। सभी ने संगठन से समाज की युवाशक्ति को जोड़कर समाज को एकजुट करने व विकास के पथ पर बढ़ाने के संकल्प को दोहराया।