Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2025। बीकानेर प्रेस क्लब के चुनावों के बाद पहली बार जिले के ग्रामीण क्षेत्र से किसी पत्रकार के महासचिव पद पर विजयी होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ के पत्रकार विशाल स्वामी के अभिनंदनों का दौर जारी है। इसी क्रम में बुधवार को बीकानेर में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में एवं कस्बे द्वारकाधीश चौक के व्यापारियों द्वारा अभिनंदन किया गया। पढ़ें खबर देखें फोटो।
एसपी मेडिकल कॉलेज में डॉ. गुंजन सोनी ने बीकानेर प्रेस क्लब पदाधिकारियों का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2025। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ गुंजन सोनी ने बुधवार को बीकानेर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुशालसिंह मेड़तिया, महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष गिरिराज भादानी का डॉ सोनी ने बुके देकर स्वागत किया व जनसंपर्क विशेषज्ञ विनय थानवी उपस्थित रहें। इस दौरान पदाधिकारियों ने डॉ सोनी का आभार जताया। मुलाकात के दौरान डॉ सोनी ने प्रेस क्लब पदाधिकारियों को कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्थाओं और सुविधाओं से अवगत करवाया। उन्होंने अस्पताल द्वारा प्रदान की जान रही उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाओं और नवीनतम तकनीकों के उपयोग पर प्रकाश डाला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी ने किया प्रेस क्लब महासचिव सहित नव निर्वाचित पदाधिकारियो का सम्मान।

द्वारकाधीश चौक के व्यापारियों ने किया स्वामी का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार शाम को बीकानेर प्रेस क्लब के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी का द्वारकाधीश चौक के व्यापारियों ने अभिनंदन किया। सैन समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी सहित बाजार के अनेक व्यापारियों ने फुलमाला व साफा पहना कर सम्मान किया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारी मन्नुभाई मोरवानी, कन्हैयालाल गोदारा, पवन परिहार, सुनील कुमार जांजू, विमल गुरनाणी, महेंद्र पारीक, हरीश सिंधी, रामलाल नाई शामिल हुए। सभी ने स्वामी को बधाई देते हुए मुंह मीठा करवाया। स्वामी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में द्वारकाधीश चौक के व्यापारियों ने कार्यालय पहुंच कर किया स्वामी का अभिनंदन।