Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evening
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

दड़ीबा में सैन समाज के भवन का उद्घाटन, नाई ने एकजुट होने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर के दड़ीबा में सैन समाज के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक किशनाराम नाई ने समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। नाई ने समाज के जागरूक युवाओं को समाज कल्याण के कार्य में भागीदारी निभाने की बात कही। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के सुनील गहलोत, सैन समाज श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई, जागृति मंच अध्यक्ष कमल किशोर फुलभाटी, मौजूद रहें। दड़ीबा सैन समाज ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान आशीष जाड़ीवाल, सत्यनारायण परिहार, नरेन्द्र नाई, द्वारकाप्रसाद सहित समाज के अनेक नागरिक शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के नागरिक शामिल हुए।

गुसाईं फार्म हाउस पर केन्दीय मंत्री ने किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइवे पर स्थित गुसाईं फार्म हाउस केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने एक पेड़ माँ  के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता के साथ पौधे लगाए। भाजपा ओबीसी मोर्चा के विनोदगिरी गुसाईं ने श्रीडूंगरगढ़ मंडल में 370 पौधे लगाने का संकल्प लिया। यहां पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, बीकानेर भाजपा नेता गुमानसिंह राजपुरोहित, जिला प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीरसिंह चारण,  ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी सुनील गहलोत, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, तोलाराम मारू, पूर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल पारीक, ज़िला उपाध्यक्ष कुंभनाथ सिद्ध, पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना, रीडी पूर्व सरपंच किसननाथ सिद्ध, डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल, गणेश गिरी, जिज्ञासु सिद्ध, ज़िला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, दीपक पारीक, अशोक महावर, आईटी सैल से सुनील सारस्वत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

धर्मास में घर-घर 1100 पौधे वितरित किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धर्मास में रविवार को घर-घर 1100 पौधे वितरित किए गए। प्रति घर दो पेड़ों का नि:शुल्क वितरण किया गया व युवाओं ने 151 पौधे सार्वजनिक स्थानों पर भी लगाए। युवा दल सुबह से शाम तक गांव के सरकारी विद्यालय, उपस्वास्थ्य केंद्र, श्मशान भूमि, गोचर भूमि और मंदिरों इत्यादि स्थानों पर पेड़ लगाए और उनकी सुरक्षा की व्यवस्था भी की। दल ने पौधा वितरण के दौरान सभी परिवारों से वृक्षों के पालन पोषण का संकल्प भी करवाया। दल ने पौधा वितरण व पौधारोपण का कार्य प्रति वर्ष जारी रखने का संकल्प लेते हुए गांव को हरा भरा करने का निर्णय लिया। गांव की पौधा वितरण मुहिम में अध्यापक गजानन्द स्वामी, एसआई विकी राठौड़,  शिवलाल जाखड़ (दिल्ली पुलिस),  रणवीर सिंह (एसएसबी), पंचायत शिक्षक मोटाराम पंवार, एएनएम उर्मिला सारण, लालू सिंह , बजरंग सारण ,मांगीलाल ज्याणी, शंकर गोदारा द्वारा शुरू की गई है। वृक्षारोपण में गांव के युवा अशोक जाखड़, अरविंद मेघवाल, नेमीचंद जाखड़, मनोज जाखड़ सहित अनेक युवाओं ने श्रमदान दिया।

मोमासर महाविद्यालय प्रांगण में लगाए पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के नवनिर्मित महाविद्यालय प्रांगण में स्टाफ व युवाओं ने पौधारोपण किया। इस दौरान एसएफआई के पूर्व अध्यक्ष बीरबल पूनियां को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान गौवंश को गुड़ भी खिलाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेामासर के राजकीय महाविद्यालय में लगाए पौधे।