Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-07-07 at 18.43.29
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सेसोमू स्कूल में हवन पूजन से किया समिति सदस्य का स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं विद्यालय परिसर में सोसाइटी सदस्या नीता मूंधड़ा का स्वागत वैदिक मंत्रो के साथ हवन कर किया गया। शाला के प्राचार्य सुब्रत कुण्डु द्वारा हवन संपन्न करवाया गया। प्राचार्य कुण्डु ने पर्यावरण शुद्धि के लिए की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हवन से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है तथा इससे बच्चों के मानसिक विकास में सहायता मिलती है। हवन के दौरान संस्था का समस्त स्टॉफ, छात्रावास के समस्त विद्यार्थी, समिति सदस्या नीता मूंधड़ा एवं उनके पुत्र तनय मूंधड़ा आदि उपस्थित रहें। हवन के दौरान सभी ने आहुतियां देते हुए शुभ व कल्याण के लिए प्रार्थना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू स्कूल में हवन के आयोजन में दी आहुतियां।

बोर्ड परिणाम से उत्साहित विद्यार्थियों ने निकाली विजय रैली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में शनिवार को वैद्य मघाराम राउमावि में 2024 के बोर्ड परिणामों से उत्साहित विद्यार्थियों ने विजय रैली निकाली। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राएं रैली में शामिल हुए व सरकारी स्कूल में प्रवेश के लिए नारे भी लगाए। गांव की मुख्य गलियों से रैली के गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य सुषमा सैन ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में शानदार परिणाम लेकर आए है वहीं अनुशासन व खेल में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहें है। इस दौरान सरपंच किशनाराम गोदारा, दानदाता गोपालराम पंचारिया व सुरजाराम सारस्वत ने बच्चों का तिलक कर सम्मान किया व हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। गोदारा ने विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा का महत्व बताया। इस दौरान शाला का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बोर्ड परिणामों से उत्साहित विद्यार्थी व स्टाफ ने धूमधाम से निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र छात्राओं ने भाग लिया रैली में, शामिल हुआ स्टॉफ।