Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

प्रधान प्रतिनिधि पहुंचे दिल्ली, कांग्रेस के प्रचार में जुटे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजधानी दिल्ली में सियासी पारा गर्म है और आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टियों ने अपनी ताकत प्रचार में झोंक दी है। यहां आप, भाजपा सहित कांग्रेस का त्रिकोणीय संघर्ष है। देशभर के राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें इन चुनावों पर टिकी है। ऐसे में पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है और पार्टी के अनेक अनेक नेता आस पास के राज्यों से भी दिल्ली पहुंचकर प्रचार में जुट गए है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ से प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा भी दिल्ली पहुंचे व कांग्रेसी उम्मीदवार संदीप दीक्षित के पक्ष में वोट मांग रहें है। गोदारा ने बताया कि दिल्ली में कई आला नेता भी मोर्चा संभाले हुए है और कांग्रेस के लिए अपील कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली चुनाव में प्रचार करने पहुंचे श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेसी नेता।

पीएमश्री विद्यालय में बहुविषयक संगोष्ठी संपन्न, विद्यार्थियों को दी अध्ययन की रोचक जानकारियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री राउमावि में मंगलवार को एक दिवसीय बहुविषयक अधिगम संवर्धन संगोष्ठी सम्पन्न हुई। प्रभारी डॉ. राधाकिशन सोनी ने पाठ्यचर्या शिक्षाशास्त्र एवं आकलन के तहत कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाला में विषयाध्यापक का पद रिक्त होने या अन्य किसी कारण से विद्यार्थी अधिगम स्तर को प्राप्त नहीं कर पाते हैं, के लिए विभाग द्वारा अधिगम संवर्धन के अन्तर्गत उपचारात्मक कक्षाओं का आयोजन किया जाता है। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर के कम्प्यूटर प्रवक्ता प्रशांत जोशी ने पीपीटी के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा साइबर सिक्योरिटी, सोशल मीडिया का उपयोग करते समय रखी जाने वाली सावधानियां, सुरक्षा प्रबन्धन के उपाय, भारत सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। सहायक निदेशक डॉ. यशबंशी माथुर ने बताया कि अभियांत्रिकी शिक्षा विद्यार्थी के जीवन को बदल सकती है। उन्होंने विद्यार्थी कौशल पर प्रकाश डालते हुए अभियांत्रिकी की विभिन्न शाखाओं के विस्तार से परिचय दिया। मानविकी विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. आलोक व्यास ने विज्ञान विषय में पीपीटी प्रदर्शन के द्वारा अधिगम संवर्धन के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान क्यों और कैसे से शुरू होता है। उन्होंने पढ़ने और पढ़ाने की रणनीति पर चर्चा करते हुए बताया कि किसी भी विषय का अध्ययन करते समय अगर ऐसा क्यों हो हुआ या हो रहा है, को ध्यान में रखा जाएगा तो समझ शीघ्र विकसित होगी तथा ज्ञान का सबलीकरण होगा। वरिष्ठ शिक्षक रमेश कुमार शर्मा में विज्ञान एवं गणित शिक्षण को आसान बनाने की रणनीतियों के बारे में विस्तार से बताया। प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार सैनी ने अधिगम संवर्धन के तहत शाला में आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। सभी वार्ताकारों का सम्मान किया गया व संगोष्ठी में उपप्राचार्य प्रेमसिंह राठौड़, एसडीएमसी सचिव दीपक चौधरी, बालाराम मेघवाल, भंवरलाल, मदनलाल कड़वासरा, लीलाधर, सुखाराम, भवेश भास्कर, मुकेश सैनी, राजाराम महिया, सोनल शर्मा, रजनी पाटोदिया, सोमेंद्र बैंस, दिव्या कंवर तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कल से दुसारणा बड़ा में शुरू होगा कबड्डी का संग्राम, विजेता होंगे पुरस्कृत।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार सुबह क्षेत्र के गांव दुसारणा में श्रीजसनाथ जी कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले प्रारंभ होंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ विवेक माचरा, खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि शेरसिंह भाटी शामिल होंगे। गांव में भूराराम सेरडिया खादी ग्रामोद्योग विकास समिति भवन के खेल ग्राउण्ड में प्रतियोगिता खेली जाएगी। विजेता, उपविजेता टीमों सहित बेस्ट रेडर व बेस्ट डिफेंडर को नगद पुरस्कारों के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य रामदयाल गोदारा, शीशराम सेरडिया, परमेश्वरलाल नायक, देवाराम सेरडिया, रामस्वरूप सेरडिया, लालचन्द गोदारा, जीवण मेघवाल, काशीराम मेघवाल सहित ग्रामीणों द्वारा आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजक मंडल के युवाओं द्वारा कबड्डी मैदान की तैयारी मंगलवार शाम को पूर्ण कर ली गई।

युवाओं ने की गौवंश की मदद, पहुंचाया गौशाला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर के ताल मैदान में गंभीर घायल एक सांड व एक बीमार बछडें को युवाओं ने एक पिकअप में डालकर माँ भगवती गौशाला पहुंचा कर उपचार प्रारंभ करवाया। रामकरण नायक ने बताया कि दिनेश जोशी, राकेश सुथार, अशोक कुमार सोनी, रामकिशन स्वामी, सुमित व्यास सक्रिय रहें।