Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-01-28 at 20.34.12
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2025। मंगलवार को कृषि उपज मंडी समिति द्वारा मंडी कार्यालय में कृषक उपहार योजना 2024 के विजेता कूपन निकाले। तीन सदस्यीय समिति जिसमें उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, मंडी सचिव सलीम मोहम्मद, संयुक्त निदेशक प्रतिनिधि रामलाल जाट द्वारा कूपन निकाले गए। सलीम मोहम्मद ने बताया कि समिति के अनेक सदस्य व व्यापारी मौजूद रहें व ऑनलाइन लॉटरी में गेटपास की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनों में प्रथम पुरस्कार 25 हजार के विजेता किसान अशोक सिंह रहें। इस श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार 15हजार रूपए किसान मुकेश के नाम निकला। वहीं तृतीय पुरस्कार 10 हजार रूपए किसान इंद्रा के नाम कूपन निकला है। वहीं ई पेमेंट की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनों के लिए राजकुमार जाखड़ अत्यंत भाग्यशाली किसान रहें है। प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपए तथा तृतीय पुरस्कार 10 हजार रूपए तीनों ही राजकुमार के नाम ही निकले है। मित्तल ने विजेताओं को बधाई देते हुए किसानों को कृषक उपहार योजना में भाग लेने का आग्रह किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऑनलाइन लॉटरी में निकाले कूपन, विजेताओं को दी बधाई।