Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2024। देवी के सम्मान में नवरात्र का पारंपरिक नृत्य गरबा व डांडिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक उत्सव हजारों परिवारों की मौजूदगी में श्रीकरणी हेरिटेज के शानदार प्रांगण में सोमवार शाम को प्रारंभ हुआ। “द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2024” में बच्चों ने महिलाओं ने झिलमिल रोशनी में खूब डांडिया खनकाए। क्षेत्र के नेता एवं समाजसेवी विनोद गिरी गुंसाई, तोलाराम जाखड़, भगवाननाथ सिद्ध कलवानियां, अनिल जोशी, बृजलाल तावणियां व हरिओम तावणियां के सहयोग से श्रीडूंगरगढ़ टाईम्स एवं श्री करणी हेरिटेज द्वारा आयोजित इस महा-उत्सव में उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, सीओ निकेत पारीक, एसबीआई चेस्ट ब्रांच प्रबंधक राकेश ओला अतिथि के रूप में मौजूद रहें। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने आयोजन में उपस्थित महिला जनसमूह को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए मेहनत के बल पर आगे बढ़ने व महिलाओं का सम्मान करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान भवानीप्रकाश तावणियां, सूर्यप्रकाश गांधी, सत्यनारायण स्वामी, केएल जैन, विमल भाटी, संजय पारीक, अनिल धायल, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, रणवीरसिंह खीची, सोहननाथ सिद्ध, महादेव तावणियां, रजत आसोपा, बजरंगलाल भामूं, रामकरण भामूं, लक्ष्मीकांत वर्मा, रवि रिझवानी, कन्हैयालाल सारस्वत, सहित बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध जन अपने परिवारों के साथ पहुंचे एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यकम का संयोजन बीकानेर के प्रसिद्ध एंकर डीके एवं प्रीती ने किया। धूपड़ परिवार के जगदीश प्रसाद, पवन कुमार, रणजीत कुमार, अरूण सोनी ने अतिथियों का सम्मान किया एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी एवं प्रबंधक विशाल स्वामी ने सभी का आभार जताया।

विभिन्न कैटेगरी में ये बने विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को महोत्सव में बालाजी बजाज के सहयोग से अनेकों पुरस्कार दिए गए। निर्णायकों के निर्णयानुसार गरबा क्विन भावना व्यास, बेस्ट गरबा ग्रूप चांदनी सोमाणी ग्रुप, बेस्ट डांडिया ग्रुप गायत्री ग्रुप, बेस्ट फैमेली गोपाल-रितिका-प्रिया, बेस्ट कपल सागर-किर्ती, बेस्ट मेल डांसर अमित पारीक, बेस्ट फीमेल डांसर करूणा स्वामी, बेस्ट किड गर्ल हिमांशी गुरनाणी, बेस्ट किड बोय अनिकेत बाधवानी, बेस्ट हेयर स्टाईल मोनू मारू, बेस्ट स्माईल शितल स्वामी, बेस्ट गरबा ड्रेस मेल मनोज कुमार दर्जी, बेस्ट गरबा ड्रेस फीमेल गरीमा रिझवानी, बेस्ट मां-बेटी जोडी रीना-रीधी, सेल्फी क्विन श्वेता चौहान, बेस्ट डांडिया सजावट पूजा संगवानी को पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार विजेताओं ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व करणी ज्वेलर्स का इस शानदार आयोजन के लिए आभार जताया।
प्रवेश पास से एंट्री के कारण 75 प्रतिशत से अधिक रही महिलाओं की भागीदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था के बीच द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2024 का आयोजन पूर्णतया पारिवारिक माहौल में रंगा नजर आया। प्रवेश पास से ही दिया गया व एक पास पर बच्चों सहित महिलाओं की अधिक संख्या व अधिकतम एक ही पुरूष का प्रवेश मान्य किए जाने से ग्राउंड पर 75 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागीदारी रही। नवरात्र के मौके पर महिलाओं व बालिकाओं ने जमकर डांडिया व गरबा खेला। प्रवेश के कठोर नियम व कड़ी सुरक्षा के बीच परिजनों ने सुरक्षित माहौल को लाजवाब बताते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्रीकरणी ज्वेलर्स को बधाई दी।