Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2024। सिद्ध युवा महासभा संस्था द्वारा श्रीदेव जसनाथजी महाराज के अंतर्ध्यान दिवस पर बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ में हाइवे पर स्थित सिद्ध धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। नापासर के नानुनाथ तुलछीनाथ गोदारा परिवार के आर्थिक सहयोग से शिविर का आयोजन संपन्न होगा। युवा महासभा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां ने बताया कि शिविर सुबह 9.15 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा रक्तदान करेंगे। इसमें महासभा के युवा अपनी सेवाएं देंगे तथा पूरे क्षेत्र के सिद्ध समाज के मौजिज लोग शामिल होंगे। कलवानियां ने युवाओं से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि किसी अनजान के प्राणों की रक्षा के पवित्र भाव से जुड़ने लिए रक्तदान का मौका युवाओं को मिल सकेगा। सभी उत्साही युवा धर्मशाला पहुंच कर रक्तदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर नई ताजा व स्वस्थ रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने के लिए प्रेरित होता है। इससे भावनात्मक मजबूती के साथ शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। सिद्ध युवा महासभा के कार्यकर्ता शिविर के प्रचार प्रसार एवं वयवस्थाओ में जुड़ गए है।