Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2024। ट्रोमा निर्माण संघर्ष समिति के आह्वान पर उपखंड कार्यालय परिसर में धरने के 35वें दिन धरना स्थल पर सोमवार को शहर के नागरिकों की आम बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रत्येक वार्ड से 2 नागरिक शामिल होने की रणनीति बनाई गई। अनेक लोग धरना स्थल पर पहुंचे है और धरने को समर्थन देते हुए क्षेत्र में ट्रोमा निर्माण को वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत बताया है। यहां मौके पर मौजूद लोगों ने मुठ्ठियां बांध कर ट्रोमा की मांग पूरी करो, पूरी करो, के नारे लगा रहें है। धरना स्थल पर पार्षद सोहनलाल ओझा, पूर्व पार्षद आशीष जाड़िवाल व मंगतुराम वाल्मिकी, सीपीआईएम सचिव मुखराम गोदारा, सोम शर्मा, अशोक शर्मा, गिरधारी जाखड़, हरिप्रसाद सिखवाल, चुन्नीलाल टाडा, राजेंद्र स्वामी, जावेद बहलीम, इब्राहिम अली, रामकिशन गावड़िया, प्रकाश गांधी, भंवरलाल प्रजापत, टेऊ उपसरपंच लालुराम सारण, रामनिवासी बाना, नरेश शर्मा, पेमाराम नायक, सांवरमल सोनी, पवन मीणा, शौकिन काजी सहित समिति सदस्य व अनेक लोग शामिल हुए है। यहां वक्ताओं ने बढ़ते शहर की जरूरतों में सबसे बड़ी जरूर ट्रोमा को बताते हुए आए दिन होने वाले भीषण सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए शीघ्र निर्माण की आवाज को बुलंद किया। सभी वक्ताओं ने दोनों समुदायों को भूमि देने के लिए आभार जताते हुए ट्रोमा निर्माण के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने प्रशासन व दानदाता परिवार के बीच गतिरोध को दूर कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने की मांग की। सभी धरनार्थी नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर एकत्र हुए हर वार्ड से नागरिक, कार्य शुरू करने की आवाज बुलंद की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा निर्माण कार्य शुरू करने की मांग के लिए लगाए नारे।