Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवबंर 2024। महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर गए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को जलगांव में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासियों ने सीएम का अभिनंदन किया। सीएम ने राजस्थानियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 के बाद देश में परिवर्तन आया है और गरीब कल्याण की योजनाओं, विकास कार्यों के माध्यम से भाजपा सरकार ने देश की तकदीर बदलने का काम किया है। जबकि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में घोटालों और भ्रष्टाचारों की नई इबारतें लिखी जाती थी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ, लूट और तुष्टिकरण की राजनीति कर भ्रम व भ्रष्टाचार फैलाया है। उन्होंने राजस्थानियों से देशहित में मतदान करने की अपील की। रविवार को जलगांव के छत्रपति शंभाजी सभागृह में आयोजित सकल राजस्थानी समाज के दीपावली एवं नववर्ष स्नेह सम्मेलन समारोह में सीएम शर्मा राजस्थानियों से आत्मीयता के साथ मिले। समारोह में धीरदेसर निवासी श्रवणसिंह राजपुरोहित ने मंच से बीकानेर व श्रीडूंगरगढ़ के सभी प्रवासी नागरिकों से वोट देने की अपील की। राजपुरोहित ने टाइम्स को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के जलगांव प्रवासी नागरिक बड़ी संख्या में सम्मेलन में शामिल हुए और श्रीडूंगरगढ़ प्रवासी युवाओं ने मिलकर सीएम का सम्मान किया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत से बातचीत की गई जिसमें सारस्वत ने सीएम का आभार जताया। यहां श्रीडूंगरगढ़ के श्रवणसिंह राजपुरोहित, नानूराम शर्मा, रूपाराम जाखड़, नरेश शर्मा, मालाराम सोनी, मेघराज बेरा, राजकुमार सेठिया, प्रवीण बोथरा, ओमप्रकाश सिखवाल, ओमप्रकाश बागड़वा, हड़मानसिंह राजपुरोहित, जयचंदसिंह राजपुरोहित, अरूण छाजेड़, लिखमाराम गोदारा, भैराराम गोदारा, नारायण शर्मा, चंदू कस्वां सहित क्षेत्र के अनेक प्रवासी शामिल हुए।