Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2023। बड़े परिवारों में अनेक बार घर की महिलाओं में आपसी कहासुनी हो जाती है परंतु गांव सेरूणा में दो देवरानी जेठानी में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों के बेटों ने थाने में जाकर मारपीट व गहने छीन लेने के आरोप लगाकर परस्पर मामले दर्ज करवाएं है। सेरूणा निवासी 27 वर्षीय दुर्गनाथ पुत्र किसननाथ सिद्ध ने मामला दर्ज करवाते हुए मोहनी देवी पत्नी ओंकार नाथ, मोहनी की बेटी रूकमा, व दोहिते मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर मुस्तगिस की माँ के साथ मारपीट की व गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। वहीं परस्पर मामला दर्ज करवाते हुए 35 वर्षीय शंकरनाथ पुत्र ओंकारनाथ ने गोरादेवी सिद्ध के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी माँ के साथ मारपीट करते हुए गले से 5 सोने के फुलड़े निकाल लिए व 1350 रूपए नगदी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।