Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा एवं विद्यार्थी क्षेत्रवासियों को गौरांवित कर रहे है और इसी क्रम में क्षेत्र की बेटी ने यंग इंडिया सांइटिस्ट प्रतियोगिता के ग्रेंड फिनाले में पहुंच कर सम्मान पाया है। क्षेत्र के गांव कित्तासर भाटीयान की बेटी हेमलता पूनियां इन दिनों नवोदय विद्यालय गजनेर में कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग की विद्यार्थी है। स्पेस किड़स इंडिया द्वारा आयोजित यंग सांइटिस्ट प्रतियोगिता में तीन राऊंड पार कर नवोदय विद्यालय गजनेर की टीम ने ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई एवं राष्ट्रीय स्तर पर टाप 66 प्रतिभागियों में शामिल होकर स्पेस किड़स इंडिया के सीईओ केसन के हाथों सम्मान प्राप्त किया। 3 और 4 मई को चेन्नई में हुई इस प्रतियोगिता के तीसरें फाईनल राऊंड में राष्ट्रीय स्तर पर भी 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने देश भर के सभी राज्यों से भाग लिया था एवं ग्रैंड फिनाले में श्रेष्ठ प्रतिभागियों को शामिल कर सम्मानित किया गया। टीम में हेमलता पूनियां के साथ उसकी कक्षा सहपाठी प्रज्ञा मलिक, नर्मदा गोदारा भी साथ रही एवं टीम की मार्गदर्शिका अध्यापिका रचना शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मानित टीम की छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक रचना शर्मा, महेश कुमार राव, आसिफ परवेज खान एवं अपने माता पिता को दिया है।