Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2022। मंगलवार को विश्व महिला दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व जेपी ज्वैर्ल्स के संयुक्त तत्वाधान में सिणगार उत्सव-2022 का शानदार आयोजन श्रीकरणी हेरिटेज में किया जाएगा जिसमें विजेताओं पर जेपी ज्वैर्ल्स की ओर से हजारों रुपयों के चांदी के सिक्कों की बौछार होगी। आयोजन में “मिस बणी ठणी” व “मिसेज बणी ठणी” को हजारों रूपए के तोहफों से नवाजा जाएगा तथा सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को चांदी के सिक्के तोहफे में दिए जाएंगे। बता देवें करणी काया ब्यूटी पार्लर की ओर से विजेताओं को पार्टी मैकअप व हेयर कट के कूपन तोहफे में दिए जाएंगे। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी शामिल होंगी तथा समारोह की अध्यक्षता अयोध्या सोनी व सपना सोनी द्वारा की जाएगी। समारोह दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। बता देवें समारोह में भाग लेने के लिए पंजीयन करवाना आवश्यक है तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेने का कोई शुल्क नहीं है तथा महिलाएं व युवतियां अपना पंजीयन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय में तथा 94133-17401 पर कॉल कर प्राप्त किया जा सकता है।