Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने आज विधानसभा में प्रदेशभर में बारानी एवं सिंचित क्षेत्रों में डिग्गी निर्माण पर नहरी क्षेत्र की तर्ज पर एकसमान अनुदान देने व डिग्गी, जलहौज निर्माण का बकाया भुगतान करने की मांग की। महिया ने कहा कि डिग्गी निर्माण को लेकर लगाए गए तारांकित प्रश्न पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने जवाब देते हुए बीकानेर, श्रीगंगानगर व सीकर जिले में डिग्गी, जलहौज व पौण्ड के निर्माण व भुगतान को लेकर सभी जानकारी रखी। उन्होंने जिलों में स्वींकृत डिग्गीप, फार्म पौण्डल व जल स्त्रो तों में शेष रहे कार्यों का कृषकों द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण करने पर भुगतान करने की बात कही। उन्होंने अनुदान बढ़ाने के सवाल पर कहा कि भारत सरकार के स्तरर से योजना के दिशा-निर्देशों में अनुदान प्रावधान में बदलाव करने पर कृषकों को देय अनुदान में परिवर्तन किया जा सकेगा। इसके पश्चात विधायक महिया ने पूरक प्रश्न के माध्यम से कहा कि नहरी क्षेत्रों में डिग्गी निर्माण पर 2 लाख रूपये का अनुदान दिया जा रहा है किंतु बारानी एवं सिंचित क्षेत्रों में केवल 90 हजार रुपये अनुदान दिया जा रहा है। जबकि डिग्गी निर्माण पर सभी क्षेत्रों में बराबर ही लागत आती है तो अब सरकार को सभी क्षेत्रों में डिग्गी निर्माण पर एक समान अनुदान देने को लेकर उचित विचार करना चाहिए। मंत्री कटारिया ने कहा कि डिग्गी निर्माण पर सभी क्षेत्रों में एक समान अनुदान देने की मांग पर राज्य सरकार द्वारा सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।