Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसबंर 2024। छात्रसंगठन एसएफआई के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जाखड़ मंगलवार को गांव बिग्गाबास रामसरा पहुंचे। यहां किसान सभा के नेता नारायणराम गिल्ला के आवास पर फुलमाला से उनका स्वागत किया गया। गिल्ला ने बताया कि जाखड़ मंगलवार को एक सामाजिक आयोजन में भाग लेने गांव में पहुंचे। इस दौरान शेखावाटी विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष विजेन्द्र ढ़ाका, सीकर जाट छात्रावास समिति अध्यक्ष डॉ. गणेश बेरवाल, राजकीय विज्ञान महाविद्यालय सीकर छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश पूनिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश थालोड़ सहित एसएफआई के अनेक पदाधिकारी उनके साथ रहें। सभी का स्वागत करते हुए किसान आंदोलन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। जाखड़ ने कहा कि देश किसान व छात्र से चलता है और वर्तमान समय में दोनों ही सुरक्षित नहीं है। किसान और छात्र दोनों को अपने हक और अधिकार के लिए जागरूक होकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीतसिंह डलेवाल 29 दिन से भूख हड़ताल पर हैं परंतु मोदी सरकार अंग्रेजो से अधिक बेहरम है। ये सरकार किसानों से बातचीत करने को तैयार नहीं है। जाखड़ ने स्थानीय मुद्दा उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार के नेता एमएसपी थी है रहेगी, की बात अपने भाषणो में कहते है, और श्रीडूंगरगढ़ अंचल के किसानों की मूंगफली खरीदने को तैयार नहीं है। जाखड़ ने निजीकरण व राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार नई शिक्षा नीति लाकर शिक्षा पूंजीपतियों के हाथों बेचकर शिक्षा व्यवस्था को तहस-नहस कर रही है। वार्ता में भंवरलाल गिल्ला, गिरधारीलाल जाखड़, मुकेश ज्याणी, कानाराम गिल्ला, हड़मान डोगीवाल, शिवलाल जाखड़, हड़मान जाखड़ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा पहुंचे एसएफआई नेता, की किसान आंदोलन की चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेखावाटी विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएफआई प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जाखड़ का किया सम्मान।