Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2024। सृजन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से मानवाधिकार पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षावि्द लीलाधर सारस्वत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाज में बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एकाग्रचित्त होकर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में बालिकाओं को व्यवहार कुशल होने की जरूरत है। बालिकाओं को कहीं भी कोई असहजता महसूस हो तो वे तुरंत अपने अभिभावकों व गुरूजनों को बतावें जिससे उनकी समस्या का उचित समाधान हो सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत ने शिक्षा के प्रति जागरूक होने के साथ मानवाधिकारों के प्रति सचेत रहने की बात कही। प्रजापत ने संविधान प्रदत्त अधिकार व कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि न्यायालय में जरूरतमंदों को भी न्याय दिलवाने के लिए विधिक सेवा समिति का प्रावधान भी किया गया है। एडवोकेट पुखराज तेजी ने भी मानवाधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए समाज व कानून के बीच परस्पर प्रक्रिया का उल्लेख किया। न्यायालय के अभियोजन अधिकारी सपन कुमार ने महिलाओं के प्रति होने वाली घरेलू हिंसा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारपीट की शिकार महिलाओं के लिए विधिक सेवा में नि:शुल्क वकील की सेवा भी उपलब्ध हो सकती है। समिति के सचिव जगदीश व एडवोकेट जयप्रकाश मीणा ने बच्चों को गुड टच व बेड टच बारे में जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद सारस्वत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व आभार जताया। कार्यक्रम में विद्यालय का स्टाफ व बच्चे शामिल हुए।