Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-03-15 at 6.26.09 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील मुख्यालय पर स्थित महर्षि दयानंद छात्रावास में आगामी 2 अप्रैल को कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। किसान नेता पहलवान विजयपाल गोदारा की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन छात्रावास विकास समिति की बैठक में किया गया। अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने बताया कि रविवार को आयोजित बैठक में कई निर्माण कार्यों के लिए भी दानदाताओं ने घोषणाएं की है। विभिन्न दानदाताओं द्वारा छात्रावास में ई-लाइब्रेरी बनाने, बालिका छात्रावास में 5 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाने, 250 मीटर रनिंग ट्रेक बनवाने, छत की मरम्मत करवाने, 1 बालिका के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणाएं की गई। बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, मोडाराम तरड़, कोडाराम भादू, सुशील सेरड़िया, ताजाराम गोदारा, रेवन्तराम चौधरी, भंवरलाल खिलेरी, कन्हैयालाल जाखड़, सहिराम सायच, जगदीश ज्याणी, सहिराम आर्य, रामप्रताप ज्याणी, रामलाल जाखड़, गोपाल खिलेरी, केशराराम कड़वासरा, राजपाल गोदारा, हरिराम सहू, रामनिवास भुंवाल, श्योपत डेलू, विकास गोदारा, रामनिवास, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने आभार जताया।