Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-03-15 at 13.00.29
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 15 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़-बीकानेर मार्ग पर हेमासर व बेनीसर फांटे के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में घायल युवक के पिता ने चालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार बीकानेर के बड़ा बाजार, नाइयों की गली सुथारों की बाड़ी निवासी आसूसिंह पुत्र भैरूसिंह राजपूत ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनका पुत्र गजेन्द्र सिंह 6 मार्च 2026 की रात करीब 11.30 बजे अपनी ईको गाड़ी से श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर आ रहा था। इसी दौरान हेमासर व बेनीसर फांटे के बीच सामने से आ रहे एक ट्रेलर चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में गजेन्द्र सिंह के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए तथा शरीर पर गंभीर चोटें आई। घायल को पहले बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में वहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव करेंगे।