Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितबंर 2022। आस पास की खास खबर में खबर पडौसी शहर लूणकरणसर से आई है। यहां मरूधरा ग्रामीण बैंक से सात लाख रूपए कैश गायब हो गए है। थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने बताया कि करीब दो बजे बैंक का कैशियर एस बी आई बैंक से सात लाख रूपए कैश लेकर आया था। उसने अपने कैबिन की टेबल पर रखे और बाहर चला गया। वापिस लौटा तो कैश गायब था और घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी एक 12-13 साल का बच्चा बताया जा रहा है। थानाधिकारी के अनुसार बच्चे ने कैश से भरा बैग उठाया और चला गया। उसके पास एक 20-25 साल का युवक भी खड़ा था। पुलिस को उस पर भी शक है। युवक के भी इस वारदात में शामिल होने की आशंका है। चौंकाने वाली बात यह है कि कैशियर ने भी लापरवाही की है और वह कैश से भरा बैग ऐसे ही खुला छोड़ कर चला गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।